गोरखपुर
हत्या का प्रयास करने के आरोप में चार अभियुक्त गिरफ्तार
गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष सहजनवां के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर रमेश यादव मय पुलिस टीम द्वारा थाना सहजनवां पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 222/26 धारा 109, 115(2), 352, 351(3) भा0न्या0सं0 से संबंधित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 बांस का फठ्ठा, 01 लाठी व 02 डण्डा बरामद किया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस के अनुसार 8 मई को समय करीब 21:30 बजे पुरानी रंजिश को लेकर जान से मारने की नीयत से अभियुक्तों द्वारा वादी के भाई को लाठी-डण्डे से मारपीट कर घायल कर दिया गया था। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सहजनवां पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में आफताब अलम पुत्र इमतियाज अली निवासी बरईपार थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर, खुर्शीद आलम पुत्र इमतियाज अली निवासी बरईपार थाना सहजनवां, गोरखपुर, फकरे आलम पुत्र इमतियाज अली निवासी बरईपार थाना सहजनवां, गोरखपुर तथा सदरे आलम पुत्र इमतियाज अली निवासी बरईपार थाना सहजनवां, गोरखपुर शामिल हैं। इनके विरुद्ध मु0अ0सं0 222/26 धारा 109, 115(2), 352, 351(3) भा0न्या0सं0 थाना सहजनवां, गोरखपुर में मुकदमा दर्ज है।
