Connect with us

वाराणसी

जिला जज ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर गुरुवार को जनपद न्यायालय परिसर से प्रचार-प्रसार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी संजीव शुक्ला ने वाहनों को रवाना करते हुए कहा कि ये प्रचार वाहन आमजन को राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति जागरूक करेंगे, जिससे अधिक से अधिक वादों का निस्तारण संभव हो सकेगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव मुकुल पाण्डेय ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में मुकदमे से जुड़ी कई समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी रामकेश, अपर जनपद न्यायाधीश एवं नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत आलोक कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी अजीत कुमार, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अग्रणी जिला प्रबंधक अविनाश अग्रवाल सहित कई न्यायिक व विभिन्न प्रशासनिक विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page