Connect with us

पूर्वांचल

प्रयागराज पहुंचकर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- अमरनाथ यात्रा के लिए निडर होकर लोग आएं, कश्मीर घाटी में माहौल सुधर रहा है

Published

on

Loading...
Loading...

प्रयागराज: जम्मू और कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा प्रयागराज पहुंचे। वह सर्किट हाउस पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इलाहाबाद लोकसभा की सांसद रीता बहुगुणा जोशी और महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने स्वागत किया। बीजेपी नेताओं के साथ बैठक किया और उनसे जम्मू और कश्मीर के बारे में चर्चा किया।

शांति व्यवस्था कायम
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू और कश्मीर घाटी का अब माहौल सुधर रहा है कश्मीर घाटी में हर यात्रियों को सुरक्षा प्रदान किया जाता है। बिना डरे यात्री जम्मू कश्मीर आए और अमरनाथ का दर्शन करें। जम्मू और कश्मीर पहले की अपेक्षा अब बहुत बेहतर व्यवस्था की गई है। यहां पर शांति व्यवस्था कायम रहे इसके लिए कई बड़े- बड़े कदम उठाए गए हैं।

Loading...

यात्रियों मिल रही है हर सुविधा
उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू और कश्मीर के हालात की जानकारी देते हुए कहा कि अब घाटी में माहौल सुधर रहा है। यहां पर आने वाले आम लोगों को मूलभूत सुविधाएं भी पहले से अधिक मिल रही हैं। अमरनाथ यात्रा पर आने वाले लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। रेलवे जंक्शन पर पहुंचने के बाद सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी स्थानीय सरकार की है। निडर होकर लोग आएं, सभी का स्वागत है। उम्मीद है कि इस बार करीब आठ लाख लोग बाबा के दर्शन करेंगे। उपराज्यपाल एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page