Connect with us

वाराणसी

थाना परिसर से ट्रैक्टर लेकर चालक फरार, पुलिस महकमे में हड़कंप

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मिर्जामुराद थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था उस समय सवालों के घेरे में आ गई जब पुलिस अभिरक्षा में पकड़ा गया एक ट्रैक्टर चालक शनिवार को थाना परिसर में मिट्टी गिरा कर ट्रैक्टर समेत फरार हो गया। घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के करधना गांव में अवैध खनन की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया था और चालक को थाने ले आई थी। पुलिस ट्रैक्टर को सीज करने की प्रक्रिया में जुटी ही थी कि इसी दौरान चालक ने मौका पाकर ट्रॉली में लदी मिट्टी थाना परिसर में गिरा दी और अचानक ट्रैक्टर स्टार्ट कर गेट से बाहर निकलकर फरार हो गया।

Loading...

जब तक पुलिसकर्मी स्थिति समझ पाते, तब तक चालक ट्रैक्टर सहित काफी दूर निकल चुका था। घटना के बाद पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर फरार चालक और ट्रैक्टर की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच शुरू कर दी है।

घटना ने थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि करधना चौकी इंचार्ज अजीत मिश्रा द्वारा ट्रैक्टर पकड़ा गया था।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page