Connect with us

वाराणसी

वाराणसी समेत कई शहरों में नई आवासीय परियोजना को  RERA ने दी हरी झंडी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। यूपी रेरा ने प्रदेश के 10 जिलों में कुल 15 नई रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान कर दी है। इन योजनाओं पर लगभग 1270.48 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है, जिनके माध्यम से करीब 3102 आवासीय और व्यावसायिक इकाइयों का निर्माण किया जाएगा। यह निर्णय प्राधिकरण मुख्यालय में आयोजित 201वीं बैठक में लिया गया।

स्वीकृत परियोजनाओं में गौतम बुद्ध नगर सबसे आगे रहा, जहां 507.77 करोड़ रुपये के निवेश से दो आवासीय और एक व्यावसायिक परियोजना को हरी झंडी दी गई। इन योजनाओं के तहत 380 आवासीय और 169 व्यावसायिक इकाइयों का विकास प्रस्तावित है। इसके बाद लखनऊ में 90.77 करोड़ रुपये की लागत वाली चार परियोजनाओं को मंजूरी मिली, जिनमें 330 आवासीय और 348 व्यावसायिक इकाइयां विकसित की जाएंगी।

Loading...

इसी क्रम में मुरादाबाद में 335.77 करोड़ रुपये की लागत से एक व्यावसायिक परियोजना को स्वीकृति दी गई है, जिसमें 627 आवासीय इकाइयों का निर्माण प्रस्तावित है। बदायूं में 72 करोड़ रुपये की लागत से एक आवासीय परियोजना को मंजूरी दी गई है, जिसके अंतर्गत 226 आवासीय इकाइयों का विकास किया जाएगा।

वाराणसी में 36.68 करोड़ रुपये की लागत से एक आवासीय परियोजना स्वीकृत हुई है, जिसमें 98 आवासीय इकाइयां बनाई जाएंगी। वहीं प्रयागराज में 31.19 करोड़ रुपये की लागत से एक आवासीय परियोजना के तहत 99 आवासीय इकाइयों का निर्माण होगा। मुजफ्फरनगर में 12.37 करोड़ रुपये की लागत वाली एक आवासीय परियोजना में 127 आवासीय इकाइयां विकसित की जाएंगी। इसके अलावा गाजियाबाद में 122.18 करोड़ रुपये की लागत से एक व्यावसायिक परियोजना को मंजूरी मिली है, जिसके तहत 330 व्यावसायिक इकाइयों का निर्माण किया जाएगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page