Connect with us

वाराणसी

अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, लाखों का गांजा बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। उत्तर प्रदेश एसटीएफ (UP STF) और थाना कैंट पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से 107.140 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत की गई।

जानकारी के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर इमलिया घाट फुलवरिया क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने दबिश दी और 26 अप्रैल 2026 की रात लगभग 1:58 बजे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अजय गिरि (42 वर्ष) पुत्र मंगला गिरि निवासी मुस्तफाबाद, थाना हलधरपुर, मऊ के रूप में हुई है।

Loading...

पुलिस ने आरोपी के पास से 107.140 किलो अवैध गांजा के साथ एक चार पहिया वाहन शेवरलेट क्रूज, जिसकी अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये बताई गई है, तथा दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। इस संबंध में थाना कैंट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास तथा उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की जानकारी जुटाने में लगी है।

इस अभियान में थाना कैंट पुलिस और एसटीएफ लखनऊ की संयुक्त टीम शामिल रही। कार्रवाई का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र ने किया, जबकि एसटीएफ के उपनिरीक्षक अमित कुमार तिवारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अपराध और नशा तस्करी के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत आगे भी इस प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, जिससे अपराधियों में भय और आमजन में सुरक्षा का विश्वास बना रहेगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page