Connect with us

वाराणसी

पैथालाजी संचालक से 48 हजार की ठगी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के रोहनिया क्षेत्र में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है, जिसमें सीआरपीएफ जवानों की जांच के नाम पर पैथालाजी संचालक को ठग लिया गया। इस प्रकरण में रोहनिया थाने में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Loading...

जानकारी के अनुसार दिलदार नगर निवासी विकास सिंह के मोबाइल पर एक कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले ने स्वयं को सीआरपीएफ का अधिकारी बताया। उसने 25 जवानों की जांच कराने की बात कहते हुए भुगतान प्रक्रिया के लिए क्यूआर कोड उपलब्ध कराने को कहा। इसके बाद ठग ने परीक्षण के तौर पर 10 रुपये ट्रांसफर किए और यह कहते हुए भरोसा दिलाया कि मोबाइल से 50 हजार रुपये का भुगतान संभव नहीं है। विकास को लगा यह सिर्फ प्रोसेस है, इसलिए उसने ठग के झांसे में आकर उसके कहने पर 48 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। रकम भेजने के बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page