Connect with us

वाराणसी

नमो घाट पर घायल मिले वृद्ध ने अस्पताल में तोड़ा दम

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। शहर के आदमपुर थाना क्षेत्र स्थित नमो घाट की सीढ़ियों पर गिरे एक वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात लगभग 75 वर्षीय एक वृद्ध नमो घाट की सीढ़ियों पर घायल अवस्था में पड़े मिले थे, जिनके सिर में गंभीर चोट आई थी।

सूचना मिलने पर नमो घाट चौकी प्रभारी चंदन कुमार मौके पर पहुंचे और घायल वृद्ध को तत्काल उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शनिवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद शव को मोर्चरी में रखकर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा था।

Loading...

इसी बीच शनिवार दोपहर आदमपुर थाने पर अरविंद कुमार, जो हरिवंश पटेल के बड़े पुत्र हैं, पहुंचे और मृतक की पहचान अपने पिता एवं ससुर के रूप में की। उन्होंने बताया कि मृतक का नाम निधा लाल पटेल (75) निवासी साहू पट्टी, जौनपुर है।

परिजनों के अनुसार, शुक्रवार को वे परिवार के साथ मणीकर्णिका घाट पर अपनी भाभी के दाह संस्कार में शामिल होने आए थे। इसी दौरान वह बिना बताए कहीं चले गए थे। काफी खोजबीन के बाद शनिवार को जब परिजन नमो घाट पहुंचे तो वहां के दुकानदारों ने बताया कि एक वृद्ध को बीती रात पुलिस ने घायल अवस्था में अस्पताल भेजा था। इस सूचना पर परिजन मंडलीय अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने मृतक की पहचान की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page