Connect with us

अपराध

गौरीबाजार हत्याकांड में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

अवैध पिस्टल और वाहन बरामद

देवरिया। जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र में हुई हत्या की घटना में पुलिस को अहम सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार, कारतूस, दोपहिया वाहन और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान सोपारी बुजुर्ग निवासी पप्पू यादव पुत्र धारी यादव के रूप में हुई थी। घटना के बाद उच्चाधिकारियों ने डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया था। इस संबंध में मृतक के पिता की तहरीर पर छह नामजद और कुछ अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।

इसी क्रम में 23 अप्रैल को गौरीबाजार थाना पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भगुआ ढाला के पास से दो आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोपरी खुर्द निवासी रंजीत गौड़ (25) और मुलायम गौड़ (28), दोनों पुत्र नवनाथ गौड़ के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान रंजीत गौड़ के पास से घटना में प्रयुक्त अवैध .32 बोर पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया, साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। वहीं, मुलायम गौड़ के कब्जे से एक मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद हुई।

Advertisement

पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि शेष अभियुक्तों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page