Connect with us

अपराध

पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पुलिस-फोरेंसिक जांच शुरू

Published

on

Loading...
Loading...

बस्ती। जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार कप्तानगंज थाना क्षेत्र के फरेंदा सेंगर गांव स्थित एक बगीचे में ग्रामीणों ने सुबह करीब पांच बजे एक युवक का शव नई रस्सी के फंदे से पेड़ पर लटका देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

Loading...

मृतक की पहचान हर्रैया थाना क्षेत्र के शंभूपुर ग्राम पंचायत के केवटहिया गांव निवासी निर्मल पुत्र जुगराज के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक संसारीपुर निवासी मृतक की बुआ की बहू ने निर्मल के खिलाफ हर्रैया थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसे बाद में पुलिस द्वारा समझौते के जरिए निपटा दिया गया था। बताया जा रहा है कि इसी विवाद के चलते निर्मल मानसिक तनाव में रह रहा था। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।

कप्तानगंज थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। वहीं क्षेत्राधिकारी हर्रैया स्वर्णिमा सिंह ने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है, और यदि मामला सामने आता है तो संबंधित थाने से जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page