Connect with us

अपराध

मां की डांट से आहत किशोर ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Published

on

Loading...
Loading...

गौरी बाजार (देवरिया)। मां की डांट से क्षुब्ध एक 17 वर्षीय किशोर ने रेलवे ट्रैक पर कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। शुक्रवार देर रात पूर्वी रेलवे क्रासिंग के समीप उसका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर मछरिहवा टोला निवासी राजवती देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र दीपक पढ़ाई को लेकर डांट पड़ने से नाराज होकर 8 अप्रैल को घर से चला गया था। इसके बाद 9 अप्रैल को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।

Loading...

बताया जाता है कि शुक्रवार देर रात दीपक ने मोबाइल फोन के माध्यम से परिजनों को सूचना दी कि वह गौरी बाजार पहुंच गया है। परिजन जब तक मौके पर पहुंचते, उससे पहले ही वह पूर्वी रेलवे क्रासिंग से लगभग 100 मीटर पहले ट्रेन की चपेट में आ गया। घटनास्थल पर उसका शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page