वाराणसी
भूमि विवाद में फावड़े से हमला, एक घायल
Loading...
Loading...
वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र के मेहंदीगंज (सैदा) गांव में गुरुवार की रात भूमि विवाद को लेकर हुए फावड़ा के हमले में एक 50 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया।
मेहंदीगंज (सैदा) गांव निवासी लक्ष्मण पटेल (50) गुरुवार की देर शाम राजातालाब बाजार से अपने घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही अखिलेश यादव, श्यामजी यादव, अवध यादव और कल्लू यादव ने पुराने भूमि विवाद को लेकर उन्हें रोक लिया और कहासुनी के बाद मारपीट शुरू कर दी।
Loading...
पीड़ित का आरोप है कि चारों ने मिलकर फावड़े से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद घायल बुजुर्ग मिर्जामुराद थाना पहुंच आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
Continue Reading
