Connect with us

वाराणसी

बाइक मैकेनिक की बेटी ने 90.20% अंक पाकर टॉप-10 में बनाई जगह

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र के कछवारोड चौराहे पर बाइक मैकेनिक का काम करने वाले नंदलाल विश्वकर्मा की बेटी स्वेता विश्वकर्मा ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 90.20 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले के टॉप-10 में 9वां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

स्वेता विश्वकर्मा जनता इंटरमीडिएट कॉलेज खोंचवा की कला वर्ग की छात्रा हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद स्वेता की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

स्वेता ने बताया कि वह स्नातक की पढ़ाई के साथ-साथ सिविल सर्विस के साथ शिक्षा के क्षेत्र में पीएचडी करना चाहती है। व आगे चलकर प्रशासनिक अधिकारी बनकर समाज सेवा करना उनका लक्ष्य है।

स्वेता के पिता नंदलाल विश्वकर्मा कछवारोड चौराहे पर गैरेज चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटी की इस सफलता से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रबंधक राजीव गौतम व प्रधानाचार्य जयप्रकाश सहित अन्य शिक्षकगण और क्षेत्रवासियों ने स्वेता को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page