Connect with us

गोरखपुर

फर्जी दस्तावेज से जमीन बेचने वाला शातिर गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जनपद में अपराध और धोखाधड़ी के मामलों पर सख्ती बरतते हुए गीडा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन की धोखाधड़ी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पहले से बेची गई जमीन को फर्जी कागजात के जरिए दोबारा बेचकर वादिनी को ठगी का शिकार बनाया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पाण्डेय के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। इसी क्रम में वरीय उपनिरीक्षक अजीत कुमार चतुर्वेदी व उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त अभय कुमार पाण्डेय उर्फ अभिनव पाण्डेय निवासी बड़गहन थाना गीडा को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ थाना गीडा में मु0अ0सं0 120/26 व 167/26 के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में सामने आया कि अभियुक्त सुनियोजित तरीके से फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन के सौदे करता था और लोगों को अपने जाल में फंसाकर आर्थिक नुकसान पहुंचाता था।

गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी काफी लंबा है। उस पर गीडा, कैण्ट, गोरखनाथ और सहजनवा थानों में धोखाधड़ी, विश्वासघात और अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2023 में भी उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 406 के तहत मामला दर्ज हो चुका है। लगातार बढ़ते आपराधिक मामलों से साफ है कि आरोपी पेशेवर तरीके से अपराध को अंजाम दे रहा था।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पाण्डेय, उपनिरीक्षक अजीत कुमार चतुर्वेदी, महिला उपनिरीक्षक दीपा यादव और कांस्टेबल रितेश कुमार की अहम भूमिका रही। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में जमीन संबंधी धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी जमीन के लेन-देन से पहले दस्तावेजों की पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें, ताकि इस तरह की ठगी से बचा जा सके।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page