Connect with us

गोरखपुर

कोटिल्य परिषद करेगा भगवान परशुराम जयंती का आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। कोटिल्य परिषद, गोरखपुर द्वारा भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी परिषद की ओर से जारी प्रेस वार्ता में दी गई। परिषद ने बताया कि दिनांक 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को पूर्वाह्न 11 बजे से दीवानी कचहरी परिसर में भगवान परशुराम जी की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोग भाग लेंगे।

प्रेस वार्ता में राणा पाठक, अश्वनी दुबे, राजेश दुबे, अश्वनी दुबे, ने कहा कि कोटिल्य परिषद एक सामाजिक संगठन है, जो समाज हित में कार्य करते हुए आपसी समन्वय और सामाजिक एकता को मजबूत करने का प्रयास करता है। परिषद का उद्देश्य विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर लोगों को जागरूक करना और समाज में सकारात्मक सोच का प्रसार करना है।

Loading...

आयोजन के दौरान भगवान परशुराम जी के जीवन और आदर्शों पर प्रकाश डाला जाएगा। साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को एक मंच पर लाकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया जाएगा। परिषद के पदाधिकारियों ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान परशुराम जी के विचारों को आत्मसात करें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page