Connect with us

वाराणसी

स्कूलों के वाहनों का पूरा ब्योरा अब परिवहन पोर्टल पर होगा अनिवार्य

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के सरकारी और गैर सरकारी पंजीकृत सभी स्कूलों को अब अपने संस्थान से जुड़े वाहनों की पूरी जानकारी परिवहन विभाग के पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। स्कूल प्रबंधन को यह भी बताना अनिवार्य होगा कि उनके पास कितने स्कूली वाहन संचालित हैं और यदि वाहन नहीं हैं तो इसकी जानकारी भी देनी होगी।

परिवहन विभाग के अनुसार, पोर्टल पर ब्योरा अपलोड होने के बाद प्रत्येक स्कूल और उसके वाहनों के लिए बारकोड जारी किया जाएगा। इस बारकोड को स्कैन कर संबंधित स्कूल और उसके वाहनों की जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकेगी।

Loading...

संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) मनोज वर्मा ने बताया कि फिटनेस फेल या अवैध रूप से चलने वाले डग्गामार स्कूली वाहनों से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कई बार नोटिस दिए जाने के बावजूद स्कूल प्रबंधन की कार्यप्रणाली में अपेक्षित सुधार नहीं हो रहा है। साथ ही स्कूली वाहनों का सही ब्योरा प्राप्त करने में भी विभाग को दिक्कतें आती हैं। इन समस्याओं को देखते हुए परिवहन विभाग ने यह व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है, जिससे निगरानी और जानकारी दोनों को सुव्यवस्थित किया जा सके।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page