Connect with us

गोरखपुर

टेकस्फीयर के आयोजन में छात्रों ने तैयार किए RC विमान मॉडल

Published

on

Loading...
Loading...

तकनीकी नवाचार और व्यावहारिक कौशल को बढ़ावा देने का मंच बनी कार्यशाला

गोरखपुर। आईईटी, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के टेकस्फीयर समुदाय की ओर से 6 से 8 अप्रैल 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय एयरो मॉडलिंग कार्यशाला का समापन 8 अप्रैल को सफलतापूर्वक हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को एयरोडायनामिक्स के मूल सिद्धांतों की समझ देने के साथ-साथ उन्हें व्यावहारिक तकनीकी अनुभव प्रदान करना था।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने डिप्रॉन शीट की सहायता से RC विमान मॉडल जैसे FT Versa Wing, FT-22, FT Tiny Trainer, FT Old Fogey तथा Simple Cub तैयार किए। यह प्रशिक्षण प्रशिक्षक चंदन विश्वकर्मा के निर्देशन में आयोजित हुआ, जिन्होंने छात्रों को सैद्धांतिक और व्यावहारिक दोनों पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया।

अंतिम दिन विद्यार्थियों ने अपने निर्मित मॉडलों को माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) पूनम टंडन मैम के समक्ष प्रस्तुत किया और उनके सफल फ्लाइट परीक्षण का प्रदर्शन भी किया। कुलपति ने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए इस प्रकार के नवाचारी आयोजनों को बढ़ावा देने पर बल दिया।

कार्यशाला में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों में टेक टाइटन्स को प्रथम, टीम आर्क को द्वितीय तथा टेक वॉरियर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। विजेता टीमों को कुलपति महोदया द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

Advertisement

आईईटी के डीन प्रो. हिमांशु पांडेय, डायरेक्टर एस. एन. तिवारी और आईटी विभाग की एचओडी शिवांगी श्रीवास्तव के नेतृत्व तथा अन्य संकाय सदस्यों के मार्गदर्शन से कार्यक्रम का सफल संचालन सुनिश्चित हुआ। इस अवसर पर टेकस्फीयर की प्रेसिडेंट अपलक गुप्ता, वाइस प्रेसिडेंट अर्यमा श्रीवास्तव, हेड्स स्वस्तिक पांडेय, ऋतुराज राजपूत और अभिजीत गुप्ता उपस्थित रहे, जबकि कोऑर्डिनेटर विकास विश्वकर्मा ने समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह कार्यशाला छात्रों के लिए तकनीकी ज्ञान, नवाचार और व्यावहारिक दक्षता को विकसित करने का एक उपयोगी मंच साबित हुई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page