Connect with us

वाराणसी

जमीन के नाम पर महिला से तीन लाख की ठगी, विरोध पर मारपीट

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र में जमीन बेचने के नाम पर एक महिला से 3 लाख 10 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने पीड़िता के साथ मारपीट की और अश्लील हरकतें करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भटौली गांव निवासी बसंती देवी ने एसीपी पिंडरा को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव के ही घनश्याम जायसवाल ने 24 जुलाई 2025 को जमीन बेचने का झांसा देकर उनसे 50 हजार रुपये नकद और 90 हजार रुपये अपने खाते में जमा कराए। इसके कुछ समय बाद उसने जमीन अपने मित्र अभय के नाम कराने की बात कहकर पीड़िता से 80 हजार रुपये नकद और 90 हजार रुपये आरटीजीएस के माध्यम से भी ले लिए।

Loading...

पीड़िता के अनुसार, इसके बाद भी आरोपियों ने न तो जमीन उपलब्ध कराई और न ही ली गई धनराशि वापस की। जब उसने अपने रुपये वापस मांगे तो बीते 13 मार्च को आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, अश्लील हरकतें कीं और जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page