Connect with us

गाजीपुर

अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा : अजय सहाय

Published

on

Loading...
Loading...

बहरियाबाद (गाजीपुर) जयदेश। बहरियाबाद मे भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सुभाष विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रबंधक एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता अजय सहाय ने लोगों को संबोधित करते हुए बताएं कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आज विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दलों में से एक है। इसकी स्थापना की कहानी भारतीय राजनीति के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ मानी जाती है।

भारतीय जनता पार्टी की स्थापना आधिकारिक तौर पर 6 अप्रैल 1980 को हुई । भारतीय जनसंघ (1951): डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 1951 में ‘भारतीय जनसंघ’ की स्थापना की थी। यह दल “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” के नारे के साथ प्रखर राष्ट्रवाद की विचारधारा पर आधारित था। आपातकाल के बाद, जनसंघ का विलय ‘जनता पार्टी’ में हो गया ताकि कांग्रेस का मुकाबला किया जा सके।

जनता पार्टी के भीतर यह विवाद उठा कि इसके सदस्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य नहीं रह सकते। इसी ‘दोहरी सदस्यता’ के मुद्दे पर विवाद बढ़ा और जनसंघ के पूर्व सदस्यों ने अलग होकर एक नई पार्टी बनाने का निर्णय लिया गया ।6 अप्रैल 1980 को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में एक अधिवेशन हुआ, जहाँ अटल बिहारी वाजपेयी को भाजपा का पहला अध्यक्ष चुना गया।

इस अधिवेशन में वाजपेयी जी ने अपने प्रसिद्ध भाषण में कहा था— “अँधेरा छँटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा।” पार्टी ने ‘गांधीवादी समाजवाद’ और ‘एकात्म मानववाद’ को अपनी मूल विचारधारा के रूप में स्वीकार किया। अपने पहले बड़े चुनाव में भाजपा को भारी निराशा हाथ लगी और वह केवल 2 सीटों पर सिमट गई।

1980 के दशक के उत्तरार्ध में लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में पार्टी ने ‘राम जन्मभूमि आंदोलन’ को धार दी, जिससे भाजपा को व्यापक जनसमर्थन मिला। अटल बिहारी जी की राष्ट्रवाद की जगाई अलग आज विश्व की विशालतम पार्टी के रूप में प्रतिष्ठित है माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने श्रद्धेय पंडित अटल बिहारी वाजपेई के राष्ट्रवादी विचारों से

Advertisement

अभिंचिंत भाजपा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। आज माननीय प्रधानमंत्री जी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में राष्ट्र प्रथम के ध्येय के साथ भारतीय जनता पार्टी विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत की दशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर क्षेत्रिय कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ पदाधिकारियो ने भाग लिए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page