Connect with us

गाजीपुर

जमानिया रेलवे स्टेशन परिसर में गंदगी का अंबार, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

Published

on

Loading...
Loading...

जमानिया (गाजीपुर) जयदेश। रेलवे स्टेशन ऑटो स्टैंड परिसर में गंदगी इस कदर फैल चुकी है कि पूरा इलाका कूड़ाघर में तब्दील होता नजर आ रहा है। ऑटो स्टैंड से लेकर स्टेशन के किनारे तक कूड़े के ढेर, सड़ता पानी और उठती बदबू यात्रियों का स्वागत कर रही है। हालत यह है कि राहगीरों को नाक बंद कर गुजरना पड़ रहा है, वहीं कई जगहों पर जलभराव और सड़ांध से बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।

स्थानीय लोगों और यात्रियों का आरोप है कि सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। सुबास, रमेश, मनोज और संजय जैसे राहगीरों का कहना है कि यहां सफाई केवल दिखावे के लिए होती है। एक दिन झाड़ू लगाकर जिम्मेदार कर्मचारी कई दिनों तक गायब हो जाते हैं, जिससे कूड़ा लगातार जमा होता रहता है।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही भी साफ नजर आ रही है। सफाई सुपरवाइजर वसीम से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन बंद मिला। इससे साफ है कि शिकायत सुनने और समस्या के समाधान की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है।

Advertisement

रेलवे जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल पर इस तरह की गंदगी न सिर्फ व्यवस्था की पोल खोलती है, बल्कि प्रशासन की उदासीनता को भी उजागर करती है। सवाल यह उठता है कि क्या विभाग द्वारा रोजाना सफाई की कोई निगरानी होती भी है या नहीं? अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी कब तक आंख मूंदे रहते हैं, या फिर इस गंभीर समस्या पर कोई ठोस कार्रवाई की जाती है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page