Connect with us

गाजीपुर

विदाई समारोह में बच्चों से काम लेने का आरोप, अभिभावकों में नाराजगी

Published

on

Loading...
Loading...

मौधिया (गाजीपुर) जयदेश। विकास खंड मनिहारी के ग्राम पंचायत सोनबरसा मीरपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय सोनबरसा में आयोजित एक विदाई समारोह को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश यादव के सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बच्चों से कार्य कराया गया और उन्हें लंबे समय तक विद्यालय में रोके रखा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2 अप्रैल 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों को सुबह करीब 10 बजे विद्यालय बुलाया गया और शाम लगभग 4 बजे तक रोके रखा गया। आरोप है कि इस दौरान बच्चों से विभिन्न कार्य भी कराए गए। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य भी मौजूद थे।

Loading...

बच्चों द्वारा घर पहुंचकर पूरी जानकारी अभिभावकों को देने के बाद परिजनों में नाराजगी देखी गई। अभिभावकों का कहना है कि बच्चों से कार्य कराना और उन्हें इतने लंबे समय तक रोके रखना उचित नहीं है। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया कि कार्यक्रम के दौरान बच्चों को मात्र 2 पुड़ी और लगभग 5 ग्राम बूंदी ही दी गई, जिसे अभिभावकों ने अपर्याप्त बताया है।

इस संबंध में अभिभावकों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। वहीं विद्यालय प्रशासन की ओर से अभी तक इस विषय में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page