गाजीपुर
प्राथमिक विद्यालय करमदासपुर में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन
मरदह (गाजीपुर) जयदेश। जिले के शिक्षा क्षेत्र-मरदह के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक विद्यालय करमदासपुर में “शिक्षा वार्षिकोत्सव” का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना था।

वार्षिकोत्सव के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने लोकगीत, नृत्य और नाटक के माध्यम से शिक्षा के महत्व का संदेश दिया। उपस्थित जनसमूह ने बच्चों के आत्मविश्वास और उनकी कला की जमकर सराहना की।


कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रधानाध्यापक ने मेधावी छात्रों को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए। विद्यालय प्रबंध समिति ने बच्चों को भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया।
