गाजीपुर
जंगीपुर में गैस वितरण को लेकर हंगामा
गाजीपुर (जयदेश)। जंगीपुर टाउन एरिया जंगीपुर के वार्ड नंबर 2 अंबेडकर नगर स्थित एक गैस एजेंसी को लेकर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब उपभोक्ताओं को सूचना मिली कि इंडियन गैस एजेंसी जंगीपुर द्वारा सिलेंडरों का वितरण कृषि मंडी के पीछे किया जा रहा है। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही कुछ लोग एजेंसी के गोदाम (जो हंसराजपुर बाजार के पास लगभग 11 किलोमीटर पश्चिम स्थित बताया जा रहा है) की ओर बढ़ने लगे, अन्य उपभोक्ताओं ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान माहौल गरमा गया और विवाद की स्थिति बन गई। बढ़ती भीड़ और तनाव को देखते हुए किसी ने डायल 112 पर सूचना दी।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस की मौजूदगी में लोगों को शांत कराया गया, हालांकि उपभोक्ताओं में गैस की उपलब्धता को लेकर नाराजगी साफ देखी गई। जान जानकारी के अनुसार लगभग कई वर्षों से चल रही या गैस एजेंसी ने कभी होम डिलीवरी नहीं किया बल्कि होम डिलीवरी का पैसा तो ले लिया लेकिन बाटा नहीं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासनिक स्तर पर लगातार यह दावा किया जाता है कि गैस आपूर्ति में कोई समस्या नहीं है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग है। उपभोक्ताओं का कहना है कि समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहा, जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं, नगर पंचायत जंगीपुर के भाजपा संयोजक राम प्रताप सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गैस सिलेंडर की कालाबाजारी हो रही है और1050 रुपये तक में सिलेंडर बेचे जाने की बात सामने आ रही है। उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
फिलहाल, प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। उपभोक्ताओं ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप कर समस्या के समाधान की मांग की है। समाचार लिखते समय जिला आपूर्ति अधिकारी से इस संबंध में बात हुई तो उन्होंने बताया कि हम ग्राउंड पर जाकर देखें हैं,और कार्रवाई करने के लिए हम पत्र बनाने जा रहे हैं अब देखना है कि केवल जिला आपूर्ति अधिकारी के द्वारा यह हवा हवाई है या आम उपभोक्ता को राहत मिल सकता है।
