Connect with us

वायरल

नोएडा बॉर्डर पर संदिग्ध हालात में कुशीनगर के युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

Published

on

Loading...
Loading...

कुशीनगर। जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायनपुर गांव निवासी अंकित तिवारी उर्फ भोलू तिवारी की नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना रात लगभग 1 बजे की बताई जा रही है, जब अंकित अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान उनकी लाश सड़क किनारे करीब बीस फीट दूर पाई गई। घटना के स्पष्ट कारणों का अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है, जिससे परिजनों और ग्रामीणों में तरह-तरह की आशंकाएं व्याप्त हैं।

मृतक अंकित तिवारी नोएडा में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे और पिछले कुछ वर्षों से दिल्ली में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी की थी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शव को पोस्टमार्टम के बाद एम्बुलेंस के माध्यम से उनके पैतृक गांव लाया गया, जहां गंडक नदी के किनारे उनका अंतिम संस्कार किया गया।

Loading...

अंकित अपने पीछे पिता अजय तिवारी, मुन्ना, भाई अमित तिवारी उर्फ गोलू समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। इस असामयिक निधन से गांव में गहरा शोक व्याप्त है, वहीं परिजन पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page