वाराणसी
पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर शिवपुर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
शिवपुर। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर शिवपुर क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान शिवपुर पुलिस ने सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर अवैध रूप से कब्जा कर ठेला-खोमचा लगाने वालों तथा अन्य अतिक्रमणकारियों को हटाया।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने भोजूबीर, गिलट बाजार, पुरानी चुंगी, नार्मल स्कूल सहित अन्य जगहों पर सड़क किनारे लगे ठेलों और अवैध दुकानों को हटवाते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने पर जोर दिया। साथ ही अतिक्रमण करने वालों को कड़ी चेतावनी दी गई कि यदि दोबारा सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा किया गया तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शिवपुर थानाप्रभारी ने अपनी टीम के साथ पूरे क्षेत्र में भ्रमण कर अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित किया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में सुधार देखने को मिला और स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत किया।
