Connect with us

वाराणसी

महाआरती के साथ छह दिवसीय राम कथा का भव्य समापन, श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। शिवपुर के होलापुर स्थित प्राचीन बंधेवीर बाबा मंदिर प्रांगण में आयोजित छह दिवसीय श्रीराम कथा का मंगलवार देर शाम भक्ति और श्रद्धा के वातावरण में महाआरती के साथ भव्य समापन हो गया। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में आध्यात्मिक माहौल बना रहा और प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंचते रहे।

कथा के अंतिम दिन कथावाचक दिनेश महाराज ने भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े अत्यंत मार्मिक केवट प्रसंग एवं राजगद्दी प्रसंग का विस्तृत एवं भावपूर्ण वर्णन किया। केवट प्रसंग में भगवान राम और केवट के बीच की भक्ति, समर्पण और प्रेम को सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे, वहीं राजगद्दी प्रसंग में प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक का वर्णन सुनकर वातावरण जयकारों से गूंज उठा।

पूरे कथा स्थल पर “जय श्रीराम” के उद्घोष के साथ भक्ति की धारा प्रवाहित होती रही। श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर कथा का श्रवण करते रहे और कई स्थानों पर भक्ति भाव में लीन होकर भावुक भी हो गए।

Advertisement

समापन के अवसर पर विधिवत महा आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान की आराधना की। महा आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

आयोजन समिति के सदस्यों ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे धार्मिक आयोजनों के निरंतर आयोजन का संकल्प लिया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page