Connect with us

वाराणसी

अंतिम दिन नगर निगम की भरी झोली, सात हजार भवन स्वामियों ने किया कर भुगतान

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम दिन नगर निगम वाराणसी में करदाताओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक ही दिन में करीब 7 हजार भवन स्वामियों ने अपने भवन कर के रूप में कुल 27 करोड़ रुपये जमा किए।

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने इस मौके पर बताया कि नगर निगम की ओर से चलाए गए विशेष अभियान, जागरूकता कार्यक्रम और ऑनलाइन भुगतान सुविधा के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने करदाताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से शहर के विकास कार्यों को गति मिलेगी और मूलभूत सुविधाओं में निरंतर सुधार संभव होगा।

Loading...

नगर निगम प्रशासन ने अंतिम दिनों में अवकाश के दिन भी काउंटर खुले रखे और विशेष शिविरों का आयोजन कर लोगों को सुविधा उपलब्ध कराई, जिससे बड़ी संख्या में करदाताओं ने समय सीमा के भीतर अपने बकाये का भुगतान किया।अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि निर्धारित समय सीमा के बाद बकाया कर पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page