Connect with us

वाराणसी

बनारस से मुंबई रूट पर बढ़ी रेल सेवा, महाकाल एक्सप्रेस में बढ़ेंगे कोच

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने मुंबई, बड़ोदरा और बांद्रा समेत कई प्रमुख शहरों के लिए विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इस क्रम में आजमगढ़ से बांद्रा टर्मिनस तक चलने वाली सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चार अप्रैल से वाराणसी और बनारस स्टेशन होते हुए संचालित की जाएगी। इसके साथ ही बनारस से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए भी विशेष ट्रेन सेवा शुरू की जा रही है, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिल सकेगी।

रेल प्रशासन के अनुसार 05183/05184 आजमगढ़–बांद्रा टर्मिनस–आजमगढ़ सुपरफास्ट विशेष ट्रेन का संचालन आजमगढ़ से चार अप्रैल से 11 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार तथा बांद्रा टर्मिनस से छह अप्रैल से 13 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को किया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 05183 स्पेशल ट्रेन आजमगढ़ से रात 11:15 बजे प्रस्थान कर मुहम्मदाबाद होते हुए मऊ रात 12:35 बजे पहुंचेगी। इसके बाद औंड़िहार, वाराणसी स्टेशन पर 2:20 बजे तथा बनारस स्टेशन पर 2:45 बजे पहुंचेगी। आगे यह ट्रेन ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज रामबाग, प्रयागराज, टूंडला, आगरा, रतलाम, बड़ोदरा और सूरत होते हुए तीसरे दिन सुबह 8:10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

वापसी में 05184 बांद्रा टर्मिनस–आजमगढ़ सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन छह अप्रैल से प्रत्येक सोमवार को बांद्रा टर्मिनस से सुबह 10:45 बजे रवाना होकर विभिन्न स्टेशनों से गुजरते हुए दूसरे दिन बनारस स्टेशन पर 3:45 बजे तथा वाराणसी स्टेशन पर 4:05 बजे पहुंचेगी। इसके बाद औंड़िहार और मऊ होते हुए यह ट्रेन रात 8:10 बजे आजमगढ़ पहुंचेगी।

इसके अतिरिक्त ट्रेन संख्या 01074 बनारस–लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष ट्रेन तीन अप्रैल से 11 अप्रैल तथा 17 अप्रैल से दो मई तक प्रत्येक शुक्रवार और शनिवार को सुबह 5:30 बजे बनारस से चलकर अगले दिन शाम 4:40 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। वहीं वापसी में 01073 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–बनारस विशेष ट्रेन एक अप्रैल से नौ अप्रैल तथा 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रत्येक बुधवार और बृहस्पतिवार को दोपहर 12:15 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 11:30 बजे बनारस स्टेशन पहुंचेगी।

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन संख्या 20413 महाकाल एक्सप्रेस में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच जोड़े जाने का निर्णय भी लिया गया है। उत्तर रेलवे लखनऊ के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी के अनुसार वाराणसी से इंदौर जाने वाली इस ट्रेन में 31 मार्च और सात अप्रैल को 3ई श्रेणी के दो अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को अधिक सीट उपलब्ध हो सके और यात्रा अधिक सुविधाजनक बने।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page