Connect with us

वाराणसी

छेड़खानी के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। महिला से छेड़खानी के एक मामले में चेतगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

जानकारी के मुताबिक, 29 मार्च 2026 को एक महिला ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उसकी पुत्री के साथ छेड़खानी की गई है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए चेतगंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

जांच के क्रम में नामजद आरोपी सोमरू बिंद (उम्र करीब 45 वर्ष), निवासी धूपचंडी, नाटी इमली, थाना चेतगंज को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया। इसी दौरान वादी पक्ष भी अपने बयान दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचा था। आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलने पर आरोपी आक्रोशित हो गया और हंगामा करने लगा, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

पुलिस के समझाने के प्रयास के बावजूद आरोपी शांत नहीं हुआ। कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने उसे तत्काल हिरासत में ले लिया। इसके बाद विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चेतगंज थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय रही। टीम में उपनिरीक्षक ममता और कांस्टेबल अरविंद सरोज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page