गोरखपुर
अमरूदानी में आबकारी विभाग का छापा, महुआ लहन नष्ट
कच्ची शराब की भट्ठियां तोड़ीं, अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप
गोरखपुर। अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में शनिवार सुबह जिला आबकारी अधिकारी अरविंद मौर्य के नेतृत्व में टीम ने अमरूदानी क्षेत्र में कई स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा में महुआ लहन नष्ट किया गया और कच्ची शराब बनाने वाली भट्ठियों को तोड़ दिया गया।

कई घंटे तक चला छापेमारी अभियान
कार्रवाई के दौरान शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी नष्ट की गई। छापेमारी की सूचना मिलने पर स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। आबकारी विभाग की टीम ने कई घंटों तक अलग-अलग स्थानों पर अभियान चलाकर अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।
आबकारी विभाग की टीम रही मौजूद
इस अभियान में सेक्टर-दो के प्रभारी एसएन वर्मा, प्रवर्तन प्रथम के प्रभारी अरविंद कुमार गुप्ता, अब्दुल जवाद, मोहम्मद फारूक, रीमा भारती समेत आबकारी विभाग के कई कर्मचारी शामिल रहे।
कार्रवाई से अवैध कच्ची शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है।
