Connect with us

वाराणसी

काशी नटीनियादाई व्यापार मंडल ने मनाया चैत्र नवरात्रि उत्सव

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। काशी नटीनियादाई व्यापार मंडल के तत्वावधान में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बुधवार को मीरापुर बसही तिराहा पर जागरण, भव्य भंडारा एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से माता रानी के पूजन एवं हवन के साथ हुई, जिसके उपरांत संगीतमय प्रस्तुति का भव्य आयोजन किया गया।

इसके बाद मां दुर्गा जागरण ग्रुप द्वारा माता के आवाहन से संबंधित गीत-संगीत प्रस्तुत किया गया। इस दौरान सिंगर बॉबी, नीतू सरगम, रिंकी सिंह, पंकज जी सहित अन्य कलाकारों ने श्रद्धा और भक्ति भाव से अपनी प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने सराहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बनारस बार के पूर्व उपाध्यक्ष विनीत सिंह मौजूद रहे। कलाकारों एवं अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र भेंट कर किया गया।

Loading...

कार्यक्रम में व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े हजारों व्यापारी एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता रही। प्रमुख रूप से संरक्षक डॉक्टर ए पी सिंह, संरक्षक राजेश श्रीवास्तव, अध्यक्ष पंकज सिंह, राजेश वर्मा, अमित वर्मा, ओमवीर सिंह, आनंद जायसवाल, अभिषेक यादव सोनू, सुनील खेतान, शिव गुप्ता, पवन सिंह, अभिषेक उपाध्याय, संजय वर्मा, सुमित सिंह, अंकित पांडे, मनीष सिंह लड्डू, संदीप सिंह, सुधीर पाल, विकास सिंह, पवन सिंह हरिहरन, अरुण सैनी, राजू पटेल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन राजेश श्रीवास्तव एवं पंकज सिंह ने संयुक्त रूप से किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर ए पी सिंह ने किया। आयोजन के दौरान माता जी के प्रसाद ग्रहण करने के लिए 10 हजार से अधिक व्यापारियों एवं क्षेत्रीय नागरिकों की उपस्थिति रही।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page