Connect with us

वाराणसी

आईपीएम विषय पर मंडल स्तरीय तकनीकी प्रशिक्षण आयोजित

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। अपर कृषि निदेशक (कृषि रक्षा), उत्तर प्रदेश कृषि भवन लखनऊ के निर्देशानुसार बुधवार को “आई.पी.एम.: जैव कीटनाशी रसायन/जैव एजेंट्स हेतु कृषकों में जागरूकता बढ़ाने” विषय पर एक दिवसीय मंडल स्तरीय तकनीकी प्रशिक्षण का आयोजन बहुउद्देशीय किसान कल्याण केंद्र में किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम कृषि रक्षा अधिकारियों एवं तकनीकी कर्मचारियों के लिए आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संयुक्त कृषि निदेशक वाराणसी मंडल वाराणसी, शैलेन्द्र कुमार उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने मार्गदर्शन में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इस अवसर पर मंडल एवं जनपद स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे। कृषि विशेषज्ञ मनीष पांडेय, कल्लीपुर द्वारा प्रतिभागियों को तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया।

Loading...

इसके अलावा उप कृषि निदेशक (शोध), जिला कृषि अधिकारी, कृषि रक्षा अधिकारी, सहायक निदेशक, मृदा परीक्षण/कल्चर एवं भूमि संरक्षण अधिकारी द्वारा भी विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रशिक्षण में वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए, ग्रुप-बी तथा प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रतिभागियों ने आईपीएम विधा, जैविक कीटनाशी, जैव एजेंट्स के उपयोग तथा रसायन मुक्त खेती से संबंधित विस्तृत तकनीकी जानकारी प्राप्त की। उप कृषि निदेशक (कृषि रक्षा), वाराणसी मंडल वाराणसी द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page