Connect with us

गोरखपुर

बंशीचंद पीजी कॉलेज में सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन

Published

on

Loading...
Loading...

गोलाबाजार (गोरखपुर)। गोला तहसील क्षेत्र के बंशीचंद पीजी कॉलेज चिलवा पर राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के समापन अवसर पर बतौर मुख्य महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राणा सत्य प्रकाश सिंह ने एनएसएस के सभी स्वयं सेवक एवं सेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर अनुशासन एवं नेतृत्व की भावना को सीखने का एक मंच है। इस शिविर में प्रतिभाग करने वाले स्वयं सेवक एवं सेविकाओं को जाति-पाती ऊंच-नीच की भावना से ऊपर उठकर समाज सेवा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

Loading...

वहीं, डॉ. ममता शर्मा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से स्वयं सेवकों में नेतृत्व क्षमता सामाजिक समरसता और सेवा भावना का विकास होता है। वहीं,स्वागत भाषण कार्यक्रम अधिकारी डॉ रोहित चंद और  संचालन संस्कृत प्रवक्ता उमेश मिश्रा ने किया। इस अवसर पर सभी शिक्षक शिक्षिकाएं कर्मचारी स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page