Connect with us

गोरखपुर

हत्या के प्रयास के आरोप में एक अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

एक बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

गोरखपुर (जयदेश)। जनपद में अपराध नियंत्रण और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत गुलरिहा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष गुलरिहा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक हितेश कुमार द्वारा पुलिस टीम के साथ की गई।

पुलिस के अनुसार थाना गुलरिहा पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 232/26, धारा 109 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त दीपक (पुत्र तिलकधारी निवासी ग्राम बसडीला टोला हरिहरपुर थाना पनियरा, महराजगंज) को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर किशोर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

घटना के संबंध में बताया गया कि 23 मार्च 2026 को वादी ने थाना स्थानीय पर तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अभियुक्तों ने जान से मारने की नीयत से वादी और उनके परिजनों पर लाठी-डंडा तथा ईंट-पत्थर से हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक हितेश कुमार शुभम के साथ कांस्टेबल अजय कुमार और कांस्टेबल संजीव कुमार थाना गुलरिहा, गोरखपुर शामिल रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page