दुर्घटना
ड्यूटी से लौट रहे सेल्समैन की सड़क हादसे में मौत
वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र के रूपापुर स्थित आनंद ढाबा के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय सेल्समैन की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी लोहे की फेंसिंग में जा घुसी, जिससे यह हादसा हुआ। मृतक अपने परिवार का इकलौता सहारा था।
जानकारी के अनुसार ( मिर्जामुराद) थाना क्षेत्र के पूरे गांव के निवासी अमित कुमार सिंह (50) वर्ष पुत्र राजेंद्र सिंह वाराणसी की एक निजी बैटरी कंपनी में सेल्समैन के पद पर कार्यरत थे। सोमवार रात करीब 11 बजे वह अपनी ड्यूटी समाप्त कर बाइक से घर लौट रहे थे। रूपापुर, आनंद ढाबा के समीप पहुंचे ही थे कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक की रफ्तार तेज थी। अचानक नियंत्रण बिगड़ने के कारण बाइक सड़क किनारे सुरक्षा के लिए लगाए गए लोहे के फेंसिंग तारों से जा टकराई।
प्रभाव: टक्कर इतनी भीषण थी कि अमित दूर जा गिरे और उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही मिर्जामुराद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को तत्काल एम्बुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने परीक्षण के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया, जहां उन्हें डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
इधर सूचना मिलते ही अमित कुमार सिंह के परिवार में कोहराम मच गया वह एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनके पीछे उनकी पत्नी और तीन बच्चे (दो बेटे और एक बेटी) हैं। पिता के अचानक चले जाने से बच्चों के सिर से साया उठ गया है और पूरे गांव में शोक की लहर है।
