गाजीपुर
राष्ट्र-समाज के प्रति सेवा भावना जगाना ही राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य : डॉ. शैलेंद्र
गाजीपुर (जयदेश)। मरदह संत लखन दास (नागा बाबा) पचोतर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर में तीसरे दिन स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए पीजी कॉलेज गाजीपुर के बीएड विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर शैलेंद्र सिंह ने कहा कि हम पढ़े-लिखे सभी लोगों का यह दायित्व बनता है, कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच कर उनके अंदर राष्ट्रीय भावना विकसित करना तथा राष्ट्र और समाज की सेवा के प्रति भावना जागृत करना। हमारा राष्ट्र कैसे सशक्त बने उसमें हमारा क्या योगदान हो यह सुनिश्चित जब तक नहीं होगा।तब तक राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्ण नहीं होगा।

उन्होंने महिला शिक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए ग्रामीण इलाकों में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार की ज्योति रखने के लिए महाविद्यालय के प्रबंधक का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक प्रदीप पाण्डेय ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया तथा विद्यालय की वरिष्ठ प्रवक्ता डॉक्टर भूपेंद्र सिंह ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक सुनील पाण्डेय, अजय कुमार दुबे,पवन कुमार गौतम ,कृष्णानंद तिवारी अनुराग चतुर्वेदी ,श्रवण कुमार, मंजू मौर्य, सोनी शर्मा,अशोक मिश्र ,प्रभाकर पाण्डेय,पूर्णिमा श्रीवास्तव संगीता पाण्डेय कार्यक्रम का संचालन अविनाश लाल श्रीवास्तव ने किया तथा सभी अतिथियों के प्रति आभार कार्यक्रम अधिकारी ने व्यक्त किया।
