Connect with us

गाजीपुर

तीन गोवंश के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

जमानिया (गाजीपुर) जयदेश। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जमानिया कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन में लादकर वध हेतु ले जाए जा रहे 3 गोवंश के साथ 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। उपनिरीक्षक राजकुमार यादव मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि हेतिमपुर की ओर से कुछ व्यक्ति गोवंशों को पिकअप में लादकर झारखंड ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए रामपुर उर्फ सलेमपुर दरौली तिराहा के पास घेराबंदी कर दबिश दी और चारों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से 2 गाय और 1 बछड़ा सहित एक पिकअप वाहन बरामद किया।

Loading...

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मुबारक अंसारी पुत्र रफीक अंसारी, दिलीप प्रसाद पुत्र सुदामा प्रसाद महतो, संतोष प्रसाद पुत्र सुदामा प्रसाद महतो एवं धर्मदेव शर्मा पुत्र स्व0 रामबृक्ष शर्मा निवासी जनपद पलामू, झारखंड के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना जमानिया में मु0अ0सं0 79/2026 के तहत धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page