Connect with us

गाजीपुर

नंदगंज बाजार में रसोई गैस की कमी के बीच अवैध रिफिलिंग का धंधा तेज

Published

on

Loading...
Loading...

बड़े सिलेंडर से छोटे सिलेंडरों में भरी जा रही है गैस

नंदगंज (गाजीपुर) जयदेश। नंदगंज बाजार में रसोई गैस सिलेंडर मिलने की कमी के बीच अवैध गैस रिफिलिंग का कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है। बाजार की मुख्य सड़क पर छोटे सिलेंडरों में बड़े घरेलू सिलेंडरों से गैस भरने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा है। यह पूरा काम बिना किसी सुरक्षा, इंतजाम और नियमों के विरुद्ध किया जा रहा है। जिससे कभी भी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार गैस की कमी का फायदा उठाकर कुछ लोग छोटे सिलेंडरों में अवैध रूप से गैस भरकर अधिक कीमत पर बेच रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि यह काम मुख्य सड़क पर खुलेआम हो रहा है। लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

बाजार में चल रही इस अवैध रिफिलिंग से न सिर्फ सरकारी नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है, बल्कि आसपास के दुकानदारों और राहगीरों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई है। बिना किसी सुरक्षा उपकरण के सिलेंडरों में गैस ट्रांसफर करने से आग लगने या विस्फोट जैसी घटनाओं की संभावना बनी रहती है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि नंदगंज बाजार में हो रही अवैध गैस रिफिलिंग पर तत्काल रोक लगाई जाए और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page