Connect with us

मुम्बई

सेलेब्रिटी एस्ट्रोलॉजर डॉ. अनूप कुमार जायसवाल के पुत्र आशुतोष ने एकता संग लिए सात फेरे

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी।
10 मार्च, मंगलवार को आयोजित एक गरिमामय पारिवारिक समारोह में आशुतोष और एकता का वैवाहिक बंधन हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर दोनों परिवारों के परिजन, मित्रगण और शुभचिंतक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और नवदंपति को आशीर्वाद प्रदान किया।

आशुतोष, अंतर्राष्ट्रीय सेलेब्रिटी एस्ट्रोलॉजर एवं शिव रुद्राक्ष अनुसंधान केंद्र के अधिष्ठाता डॉ. अनूप कुमार जायसवाल के सुपुत्र हैं, जबकि एकता, वाराणसी के प्रतिष्ठित व्यापारी एवं समाजसेवी महेश जायसवाल की पुत्री हैं।

Loading...

भव्य विवाह समारोह में उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र से आई कई फिल्मी हस्तियों, व्यापारी वर्ग के प्रमुख लोगों तथा विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े जनप्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

समारोह पूरे समय उत्साह और उल्लास के माहौल में संपन्न हुआ। अतिथियों ने नवदंपति को सुखद, समृद्ध और मंगलमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं तथा दोनों परिवारों की खुशियों में सहभागी बने।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page