Connect with us

गोरखपुर

गैस सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की गकालाबाजारी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना गीडा पुलिस ने घरेलू गैस सिलेंडरों को ब्लैक मार्केटिंग कर निर्धारित मूल्य से अधिक दामों पर बेचने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश पर पेट्रोलियम उत्पादों और घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध बिक्री व कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पाण्डेय के नेतृत्व में गीडा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार पूर्ति निरीक्षक द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया था कि कुछ लोग घरेलू गैस सिलेंडरों को अवैध रूप से बाजार में अधिक दामों पर बेच रहे हैं। यह सिलेंडर आम उपभोक्ताओं के लिए निर्धारित होते हैं, लेकिन आरोपी इन्हें ब्लैक मार्केट में बेचकर मोटा मुनाफा कमा रहे थे। शिकायत के आधार पर थाना गीडा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पवन कुमार वर्मा निवासी वार्ड नंबर 18 बुद्धनगर थाना पीपीगंज, अली मोहम्मद निवासी गोपालनगर थाना रेवती जिला बलिया तथा शुभम जायसवाल निवासी पीपीगंज थाना पीपीगंज के रूप में हुई है। इनमें अली मोहम्मद ट्रक चालक बताया जा रहा है, जो गैस सिलेंडरों के परिवहन में शामिल था।

पुलिस के अनुसार आरोपी घरेलू गैस सिलेंडरों को अवैध रूप से एकत्र कर उन्हें निर्धारित कीमत से अधिक दामों पर बेचते थे, जिससे आम उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस मामले में थाना गीडा में मुकदमा अपराध संख्या 0110/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 316(2), 61(2) तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Advertisement

गिरफ्तारी की इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पाण्डेय के साथ हेड कांस्टेबल सुमंत यादव और कांस्टेबल पिंटू सिंह की अहम भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और इस अवैध गैस कारोबार में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

प्रशासन का कहना है कि घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम लोगों से भी अपील की गई है कि यदि कहीं गैस सिलेंडर की अवैध बिक्री या अधिक दामों पर बिक्री की जानकारी मिले तो तत्काल प्रशासन को सूचित करें, ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page