Connect with us

गाजीपुर

भारत की टी-20 जीत पर नंदगंज में जश्न, युवा शक्ति ने खुशी में जमकर फोड़ा पटाखा

Published

on

Loading...
Loading...

नंदगंज (गाजीपुर) जयदेश। अहमदाबाद में  खेले गये टी-20 विश्व कप के फाइनल में भारत द्वारा न्यूजीलैंड पर शानदार विजय प्राप्त कर विश्व विजेता बनते ही रात में  क्षेत्र में खुशी का जश्न शुरू हो गया। खेल प्रेमी बाहर निकलकर भारत माता की जय तथा चक दे इंडिया के नारा लगाने के साथ दीपावली के समान जमकर पटाखा फोड़ा।

इसी क्रम में जीत की खुशी नंदगंज बाजार की युवा शक्ति ने जीत के जश्न में  एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दिया और  पटाखे भी फोड़ा। युवा शक्ति द्वारा देश का तिरंगा लेकर लहराने के साथ जिले के शान सूर्य कुमार यादव को बधाई दी।

इस मौके पर युवा समाजसेवी अमन जायसवाल, बोनी सिंह ,रिंकू सिंह,अश्वनी वर्मा ,कुलदीप गुप्ता , विश्वजीत गुप्ता, प्रदीप गुप्ता(गोलू) आनंद चौरसिया, इमरान , शिवम ,छोटू, बिट्टू, करन, सचिन तमाम युवा साथियों ने चक दे इंडिया का नारा लगाते हुए जश्न मनाया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page