Connect with us

गोरखपुर

बिना लाइसेंस चल रहे मेडिकल स्टोर पर ड्रग इंस्पेक्टर की छापेमारी, दवाइयां जब्त

Published

on

Loading...
Loading...

संतकबीरनगर। जनपद में अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायत के आधार पर ड्रग इंस्पेक्टर ने थाना बखिरा क्षेत्र के देओकली चौराहा स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की, जहां बिना वैध लाइसेंस के दवाइयों का भंडारण और बिक्री की जा रही थी।

बताया जा रहा है कि 07 मार्च 2026 को बघौली–पिपरा बोरिंग मार्ग पर स्थित पन्नेलाल पुत्र रामसुंदर की दुकान की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि दुकान पर बिना वैध मेडिकल लाइसेंस के विभिन्न प्रकार की दवाइयों को रखा गया था और उनकी बिक्री भी की जा रही थी, जो ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। कार्रवाई के दौरान ड्रग इंस्पेक्टर ने दुकान में मौजूद कई प्रकार की दवाइयों को जब्त कर लिया। जब्त की गई दवाइयों को एक बोरी में भरकर सील कर सुरक्षित अभिरक्षा में रख लिया गया। इसके साथ ही जांच के दौरान दो संदिग्ध दवाइयों के नमूने भी लिए गए, जिन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

Loading...

ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट और नमूनों की परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में परिवाद दाखिल किया जाएगा। इस छापेमारी के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस संचालित मेडिकल स्टोरों में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने चेतावनी दी है कि बिना लाइसेंस दवाइयों की बिक्री करना कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page