गाजीपुर
नाबालिग को बहका-फुसलाकर भगाने में मदद करने वाला आरोपी गिरफ्तार
गाजीपुर। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामपुर माँझा पुलिस को एक अहम सफलता मिली है। पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहका-फुसलाकर भगाने में मदद करने के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के निर्देश पर चल रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर गाजीपुर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर गाजीपुर और थानाध्यक्ष के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई। इसी क्रम में थाना रामपुर माँझा में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 024/2026, धारा 137(2) भारतीय न्याय सहिता तथा बढ़ोत्तरी धाराएं 87, 96, 64 भारतीय न्याय सहिता और 3/4 पाक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने आरोपी इमरान अली (पुत्र मुख्तार अली निवासी ग्राम तरांव थाना रामपुर माझा गाजीपुर) को मंगलवार को पहाड़पुर तिराहा, थाना रामपुर माँझा क्षेत्र से दोपहर 2:40 बजे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय भेज दिया।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सरोज कुमार पाण्डेय, कांस्टेबल तनवीर अतहर तथा कांस्टेबल प्रदीप यादव, थाना रामपुर माँझा जनपद गाजीपुर की टीम शामिल रही।
