Connect with us

गाजीपुर

बीएनएस-सीएलए एक्ट के मामले में 8 महिला अभियुक्ताएं पकड़ी गईं

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना रामपुर मांझा पुलिस ने थाना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 026/2026 में वांछित आठ महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार उक्त मुकदमा धारा 109(1), 191(2), 191(3), 190, 115(2), 352, 351(3), 61(2) बीएनएस तथा 7 सीएलए एक्ट के तहत दर्ज है। इसी प्रकरण में वांछित महिला अभियुक्ताओं को ग्राम तरांव, थाना रामपुर मांझा, जनपद गाजीपुर से पुलिस ने हिरासत में लिया। गिरफ्तारी के बाद संबंधित मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Loading...

गिरफ्तार की गई महिलाओं में शहाना, रुकसाना, मेराजन उर्फ सलीमुन, हुस्नामा, सादमा, नरगिस, शबनम तथा नजरुल निशा शामिल हैं। सभी गाजीपुर जिले की ही रहने वाली हैं।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक दयाराम मौर्य, महिला कांस्टेबल प्रियंका कुमारी, महिला कांस्टेबल राधा बिन्द तथा महिला कांस्टेबल प्रियंका त्रिपाठी थाना रामपुर मांझा जनपद गाजीपुर की टीम शामिल रही। पुलिस द्वारा मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page