गाजीपुर
विद्यालय परिसर से बोलेरो चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर
मरदह (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के फेफरा मेढ़ी स्थित एक शिक्षण संस्थान के प्रांगण से रविवार की रात अज्ञात चोरों ने एक बोलेरो गाड़ी पार कर दी। चोरी की यह पूरी वारदात विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

शांभवी शिक्षण संस्थान की घटना
ग्राम फेफरा (पो. इंदौर) निवासी बृजभान सिंह पुत्र श्री विजय सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी सफेद रंग की महिंद्रा बोलेरो (संख्या UP 64 E 7707) शांभवी शिक्षण संस्थान, फेफरा मेढ़ी के परिसर में खड़ी थी। बीती रात करीब 10:50 बजे अज्ञात चोरों ने विद्यालय परिसर में घुसकर गाड़ी चुरा ली।
पीड़ित के अनुसार, जब सुबह गाड़ी गायब मिली तो विद्यालय के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फुटेज में चोर गाड़ी ले जाते हुए स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। काफी खोजबीन के बाद भी जब वाहन का पता नहीं चला, तो सोमवार को पीड़ित ने मरदह थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
