Connect with us

शिक्षा

MGKVP : ‘फर्स्ट एड एंड बेसिक हेल्थ’ की पुनर्परीक्षा 17 मार्च को

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के बीए प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए आवश्यक सूचना जारी की है। यह अधिसूचना उन छात्र-छात्राओं से संबंधित है जो को-करिकुलर विषय की परीक्षा में किसी कारणवश सम्मिलित नहीं हो पाए थे।

विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक को-करिकुलर विषय ‘फर्स्ट एड एंड बेसिक हेल्थ’ की परीक्षा 20 फरवरी 2026 को संपन्न हुई थी। जिन विद्यार्थियों की यह परीक्षा छूट गई थी, उन्हें अब 17 मार्च 2026 को पुनः परीक्षा देने का अवसर प्रदान किया गया है। निर्धारित पुनर्परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक मानविकी संकाय भवन में आयोजित की जाएगी।

Loading...

विश्वविद्यालय की ओर से संबंधित सभी विद्यार्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे 15 मार्च 2026 तक परीक्षा सामान्य विभाग में उपस्थित होकर अपना रोल नंबर अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं। निर्धारित तिथि के भीतर रोल नंबर दर्ज नहीं कराने वाले छात्र-छात्राओं को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page