Connect with us

दुर्घटना

गृह प्रवेश से लौट रहे परिवार की कार पेड़ से टकराई, सात घायल

Published

on

Loading...
Loading...

देवरिया। जिले के रुद्रपुर-निवही मार्ग पर गुरुवार रात एक कार पेड़ से टकरा गई, जिसमें सात लोग घायल हो गए। सभी लोग एक गृह प्रवेश कार्यक्रम से लौट रहे थे। रास्ते में अचानक जानवर आ जाने पर चालक ने उसे बचाने की कोशिश की, जिससे कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा भिड़ी।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत 102 नंबर पर सूचना दी। पुलिस और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Loading...

घायलों में 56 वर्षीय धनंजय सिंह का कूल्हा टूट गया है। उनके पुत्र अनुराग के पैर में, पुत्री प्रतिभा के सिर में और पुत्र आशीष के हाथ में चोट आई है। अनुराग की पत्नी शिखा की कमर में भी चोट लगी है। थाना प्रभारी कल्याण सिंह सागर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। मामले की जांच की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page