Connect with us

गोरखपुर

भोजपुरी गायक ने एंकर को सेंडल लेकर दौड़ाया, दर्ज कराई एफआईआर

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। भोजपुरी महिला गायक पर रेलवे ऑफिसर्स क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अश्लील टिप्पणी का मामला सामने आया है। सिंगर का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें वह लाइव शो के दौरान एंकर को सैंडल से पिटाई करती दिख रही हैं।

महिला गायक ने हत्या की धमकी मिलने का आरोप भी लगाया है। महिला गायक की तहरीर पर एंकर बिहार के आरा जिला निवासी मुकेश राय के खिलाफ कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Loading...

जानकारी के अनुसार, पीड़िता बिहार के सारण जिले की रहने वाली जानी-मानी भोजपुरी गायिका हैं। अलग आवाज की वजह से उन्हें स्टेज परफॉर्मेंस में काफी पसंद किया जाता है। मामला उस वक्त शुरू हुआ जब एंकर ने स्टेज से उन्हें कुछ अपशब्द कहे।

यह बात सुनते ही वह भड़क गईं और सैंडल उतारकर एंकर को मारने दौड़ पड़ीं। इस दौरान एंकर वहां से भागने लगा। हालांकि, कुछ देर बाद वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया और सिंगर को स्टेज से उतारकर होटल के कमरे में भेज दिया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page