गाजीपुर
जखनिया के दुल्लहपुर में अभिषेक पांडे का तिलक समारोह धूमधाम से संपन्न
जखनिया (गाजीपुर) जयदेश। जखनिया क्षेत्र के दुल्लहपुर स्थित आर एस पैरामेडिकल नर्सिंग कॉलेज, देवा दुल्लहपुर परिसर में स्वर्गीय राम अवध पांडे (पूर्व प्रधानाचार्य) के प्रपौत्र अभिषेक पांडे का तिलक समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में चंदौली जनपद से कन्या पक्ष के पिता जितेंद्र मिश्रा अपनी पुत्री ज्योत्सना मिश्रा के परिजनों के साथ तिलक चढ़ाने पहुंचे। मंगलगीतों और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पारंपरिक विधि-विधान से तिलक की रस्म अदा की गई। दोनों परिवारों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देकर नवदंपति के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अभिषेक पांडे, मनोज पांडे के सुपुत्र हैं। इस अवसर पर माता आराधना पांडे, बहन पूजा पांडे, दिव्या पांडे, दादी ईशरावती देवी सहित समस्त परिवारजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में चाचा डॉ. राजेश पांडे, डॉ. साधना तिवारी, सच्चिदानंद पांडे, बृजेश पांडे उर्फ रिंकू, हर्ष पांडे तथा अस्पताल के समस्त स्टाफ ने अतिथियों का स्वागत किया। साथ ही चाचा चंचल तिवारी, मामा अनुराग पांडे सहित अन्य रिश्तेदारों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता जितेंद्र नाथ पांडे, रामविलास दुबे सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विशेष आतिथ्य व्यवस्था ने समारोह की गरिमा को और बढ़ाया।
पूरा कार्यक्रम पारिवारिक सौहार्द, परंपरा और उत्साह से सराबोर रहा। उपस्थित जनों ने वर-वधू के सुखमय दांपत्य जीवन एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। कार्यक्रम के संयोजक लालजी पांडे दादा चाचा टुनटुन पांडे ने सभी आगंतुकों के स्वागत-सत्कार में कोई कसर नहीं छोड़ी।
