Connect with us

गोरखपुर

एमएमएमयूटी में प्रो. बी.के. पांडेय बने अधिष्ठाता, संभाला विस्तार व पुरातन छात्र संबंध का दायित्व

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में भौतिकी एवं पदार्थ विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो बीके पाण्डेय ने आज विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता विस्तार गतिविधियां एवं पुरातन छात्र संबंध का कार्यभार ग्रहण कर लिया। प्रो पांडेय ने प्रो जय प्रकाश से कार्यभार ग्रहण किया जो अब तक अधिष्ठाता थे। मौके पर डॉ अवधेश कुमार, डॉ राजन मिश्र, डॉ धीरेंद्र सिंह, डॉ प्रदीप मिले, डॉ स्नेहा गुप्ता, डॉ अभिजित मिश्र, डॉ रवि त्रिपाठी, डॉ सत्य प्रकाश मौर्य मौजूद रहे।

प्रो बीके पांडेय अधिष्ठाता के पद पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से दो वर्ष या आगामी आदेश तक, जो भी पहले हो, कार्यरत होंगे। प्रो पांडेय अब विश्वविद्यालय की विस्तार योजनाओं, पूर्व छात्र नेटवर्किंग और संसाधन जुटाने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों का नेतृत्व करेंगे। अधिष्ठाता के प्रमुख दायित्वों में शामिल हैं:

1. विश्वविद्यालय की विस्तार और क्षेत्रीय पहुंच प्राथमिकताओं के लिए दूरदर्शी नेतृत्व और योजना प्रदान करना।

2. पूर्व छात्रों के वैश्विक नेटवर्क का समन्वय, सूचना प्रसार और फीडबैक संग्रहण।

3. संसाधन जुटाने, दानदाताओं से सहयोग प्राप्त करने और आयकर लाभ संबंधी प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया का प्रबंधन।

Advertisement

4. विश्वविद्यालय और बाहरी हितधारकों के बीच संबंध मजबूत करना, साथ ही नवीन आउटरीच कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करना।

5. छात्र कल्याण, इनोवेशन, सामुदायिक सेवा और इंक्यूबेटरों के सुचारू संचालन से जुड़े कार्य।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page